रायपुर

चाकू से हमला, हिस्ट्रीशीटर को फिर जेल
21-May-2026 6:31 PM
चाकू से हमला, हिस्ट्रीशीटर को फिर जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 मई। हत्या करने नियत से चाकू से हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आर्यन ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ?। उससे चाकू जब्त कर धारा 109 भारतीय न्याय संहिता, 25,27 आम्र्स एक्ट दर्ज  किया गया है । टिकरापारा पुलिस के अनुसार 19 म?ई की आधी रात  बलराज शर्मा साहू मोहल्ला हनुमान मंदिर के पास टिकरापारा में अपने दोस्त रितिक नंद के घर गया हुआ था। खाना खाकर घर के बाहर बीडी पी रहा था। तभी एक लडका आर्यन ठाकुर  पास आया और यहां पर कैसे खडा है चोरी करने आया है क्या कहने लगा। बलराज ने उससे बोला कि क्या मैं चोर लग रहा हूं उसी बात पर वह गालियां व जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर पेट पर जानलेवा हमला करने लगा तो  अपने हाथ से बचाव किया तो उसके दाहिना हाथ के पंजा एवं कलाई में चोट आया है। इस रिपोर्ट पर  धारा 109 भा. न्याया संहिता, 25,27 आम्र्स एक्ट दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही थी।


अन्य पोस्ट