रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 मई। प्रदेश में पिछले दिनों हुई आंधी और बारिश के बाद मिली राहत अब खत्म होती नजर आ रही है। प्रदेश में एक बार फिर गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी समेत कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ गया है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय शहर की सडक़ें सूनी नजर आईं । लोग घरों से निकलने से बचते दिखाई दिए।
मंगलवार से सूरज की तपिश में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। दोपहर के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। गर्म हवाओं के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के दो संभागों में अगले पांच दिनों तक ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है।
बुधवार को तापमान
रायपुर 42 डिग्री
बिलासपुर 43.4 डिग्री
पेंड्रारोड 41.1 डिग्री
दुर्ग 42.2 डिग्री
अंबिकापुर 41 डिग्री सेल्सियस


