रायपुर

छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन का स्थापना दिवस समारोह 21 को
19-May-2026 3:30 PM
छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन का स्थापना दिवस समारोह 21 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर,19 मई। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन द्वारा 21 मई को वृंदावन हॉल, रायपुर में संगठन का स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से संगठन के पदाधिकारी, समाज प्रमुख एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

रायपुर संभाग अध्यक्ष ईश्वर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव को समाप्त कर सभी वर्गों को एक मंच पर जोडऩा एवं संगठन को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को उनका अधिकार दिलाने तथा प्रत्येक क्षेत्र में छत्तीसगढिय़ा समाज को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संगठन निरंतर कार्य कर रहा है।

स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, सामाजिक विषयों एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।  संगठन ने समाज के सभी वर्गों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की, तैयारी बैठक में मुख्य रूप से फतीश साहू, वेदव्यास तारक, भरत देवांगन, नारायण सोनी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट