रायपुर

बुजुर्ग हाई-टेंशन टावर में चढ़ा
18-May-2026 8:08 PM
बुजुर्ग हाई-टेंशन टावर में चढ़ा

रायपुर, 18 मई। धरसींवा के  सारागांव में में सोमवार सुबह  एक बुजुर्ग ग्रामीण ने हाइटेंशन टावर पर चढक़र आत्महत्या करने की धमकी दी। बुजुर्ग के मकान को शासन-प्रशासन ने अतिक्रमण बताकर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया था । जानकारी के अनुसार, पीडि़त कालिया साहू अपनी थोड़ी सी जमीन पर खेती और मेहनत-मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था। उस घर में उनके छोटे-छोटे बच्चे, पूरा परिवार और नाना-नानी दशकों से रह रहे थे, लेकिन प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई ने उनके इस पुश्तैनी मकान को जमींदोज कर दिया। मकान टूटने के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे सडक़ पर आने को मजबूर हो गया। पीडि़त बुजुर्ग की  शासन-प्रशासन के किसी भी स्तर पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई, तो वह सारागांव में स्थित हाइटेंशन टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। फिलहाल बुजुर्ग को समझाने की कोशिश की जा रही है। नीचे पूरा परिवार, ग्रामीण मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट