रायपुर
मंदिरों के पास कोटना स्थापित किए सेवा समिति ने
18-May-2026 8:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 मई। सेवा समिति और सामाजिक कल्याण संस्था छत्तीसगढ़ सदस्यों नेभीषण धूप में गौ माता और अन्य जानवरों के लिए मंदिर और सार्वजनिक जगहों पर पानी और खाना कोटना रखने का कार्य किया है। उन्होंने महतारी चौक से शुरू करके, बजरंगबली मंदिर, चिरकुटी मंदिर, भोलेनाथ मंदिर, हनुमान मंदिर, पहाड़ी चौक रोड के भोलेनाथ मंदिर, छोटे हनुमान मंदिर, पहाड़ी चौक वाले हनुमान मंदिर, गुढियारी बालाजी मंदिर, शिव मंदिर, काली मंदिर इत्यादि जगहों पर पानी कोटना रख गए। संस्थापक अध्यक्ष सी नागेश्वर राव, पदाधिकारी एम गणेश, वी एस प्रकाश, बीएस नटराज, डी नागेश, राजेंद्र कुसुम, संदीप वर्मा, के रवि कुमार, सी श्रीलक्ष्मी, मंजू दीक्षित, और अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


