रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मई। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेदू ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री छत्तीसगढ़ बस्तर आये है उस समय पूरे प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का संकट है महंगाई बेतहाशा बढ़ी हुई है। प्रदेश के आधे पेट्रोल पंप सूखे हुए है। पैसा जमा करने के बाद भी डिपो से पंपों को डीजल नहीं मिल रहा है। लोग लाइन में लगे है, भाजपा के लोग कह रहे स्थितियां सामान्य है। अमित शाह के आगमन के लिए बस्तर के सभी पंपों में 5000 लीटर डीजल रिजर्व रखने का आदेश दिया गया है। एक तरफ जनता को डीजल-पेट्रोल मिल नहीं रहा, दूसरी तरफ 5000 लीटर रिजर्व रखना जनता पर अत्याचार है। जबसे प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता से अपील किया है कि पेट्रोल-डीजल बचाये, खाद्य तेल का उपयोग कम करे, वर्कफ्राम होम करे, इसके कारण पूरे देश में भय का माहौल बना, लोग पेट्रोल-डीजल की कभी के आशंका से पंपों के सामने कतारों पर खड़े हो गये। देश के आधे पेट्रोल पंप सूखे पड़े है। बस्तर में भी पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत है। मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रू. से अधिक की बढ़ोतरी कर दिया। मोदी के आह्वान के बाद खाद्य सामाग्री की राशन सामाग्री के, सब्ज्यिों के दाम बढ़ गये। मोदी यदि अपील नहीं करते तो यह अफरा-तफरी नहीं होती। अमित शाह बताये मोदी निर्मित इस आपदा पर आप क्या कहना चाहेंगे? अमित शाह मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक लेने आये है, 4 राज्यों के मुख्यमंत्री उनके प्रतिनिधि भी आयेंगे, एक तरफ मोदी कहते है कि वर्कफ्राम होम करिये, दूसरी तरफ आप एक बैठक में करोड़ों खर्चा कर रहे। इस बैठक को वर्चुअल क्यों नहीं कर सकते? बस्तर के लिए विशेष पैकेज की मांग तथा बस्तर की खनिज संपदा की बंदरबांट नहीं होने से रोकने के लिए कांग्रेस ने कल अमित शाह से मिलने का समय मांगा है। पीसीसी अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मिलेगा।


