रायपुर

बाल समागम में भक्ति गीत, और कविताओं से दिया गुरु संदेश
18-May-2026 8:02 PM
बाल समागम में भक्ति गीत, और कविताओं से दिया गुरु संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 मई। रविवार को संत निरंकारी मिशन की ब्रांच रायपुर मे 13वां वार्षिक ज़ोनल निरंकारी बाल संत समागम का आयोजन मारुति मंगलम भवन मे किया गया । इसमें प्रदेश भर से आए बाल संतो ने सतगुरु माता सुदीक्षा के संदेशों को लघु नाटिका, भक्ति गीत, समूहगान और कवितों से अभिव्यक्त किया।

 इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महू इंदौर से आए रमेश वस्त्रकार ने की।  उन्होने  कहा की ईश्वर की प्राप्ति से ही जीवन में सुखद परिवर्तन आ सकता है। सोशल मीडिया में घर संसार समाज के लोग व्यस्त हैं, दुनियावी पदार्थ इक_े करने में कीमती जीवन  गवां रहे है। सांसारिक वस्तुओं का आनंद नित नित घटता रहता है ईश्वर से नाता जुड़ जाए तो जीवन में सुख-आनंद स्वत: आ जाता है। मिशन के मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह धामी ने बताया की इस अवसर पर आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। जहां बच्चों ने मानवता का संदेश देने वाले अनेक मॉडल बनाकर सतगुरु की शिक्षाओं का प्रदर्शन किया। ज़ोनल इंचार्ज गुरबक्श सिंह कालरा ने कहा कि  निरंकारी बाल संगत द्वारा प्रेम, दया, करुणा, सेवा, सद्भभावना, भाईचारा आदि गुणो को संस्कार के रूप मे दिया जा रहा है।


अन्य पोस्ट