रायपुर
ओले भी गिरे, कई जगह यातायात अवरूद्ध
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 मई। शनिवार शाम रात को मौसम ने तूफानी करवट के बाद रविवार सुबह होने की वजह से रौशनी आई लेकिन राजधानी के सैकड़ों घरों में 15-18 घंटे बाद भी बिजली नहीं आई। शहर के एक एक फ्यूज काल सेंटर में 100 से अधिक शिकायते दर्ज की गईं। कल की आंधी में शहर के कई इलाकों में पेड़ गिरने से हाई टेंशन लाईन भी टूट कर गिरे। जिन्हें रात में सुधारने की कोशिश की गई। इससे घरों की बिजली आपूर्ति ठप रही। लोग रात से सुबह तक बिजली दफ्तरों के चक्कर काटते रहे। इलाके के पार्षद, एमआईसी सदस्यों का अता पता नहीं था। सुबह सड्डू मोवा दलदल सिवनी के लोग जिनमें महिलाएं अधिक थीं सब स्टेशन पहुंच कर प्रदर्शन किया।
रात बारिश थमने के बाद जिला, पुलिस निगम अमले ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। इन टीमों ने सडक़ों पर से जल भराव, टूट कर गिरे पेड़ों और होर्डिंग बोर्ड आदि हटाते हुए यातायात को सामान्य किया।
शनिवार शाम 7 बजे 30-40 किमी की रफ्तार से चली हवा ने शहर की यातायात और बिजली व्यवस्था को ठप कर दिया। आधे से अधिक राजधानी सड्डू मोवा से लेकर सुन्दरनगर तक अंधेरे में डूब गई। शहर के बड़े इलाके में गरज चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान दलदल सिवनी इलाके में ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने ऐसी स्थिति 3-4 दिनों में शाम के समय ऐसी ही स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अगले 24 घंटे में 3-4 डिग्री और उसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री वृद्धि होगी।