रायपुर

दो रेल कर्मी सीबीआई के शिकंजे में, खेल कोटे की भर्ती में गड़बड़ी की थी
17-May-2026 10:38 PM
 दो रेल कर्मी सीबीआई के शिकंजे में, खेल कोटे की भर्ती में गड़बड़ी की थी

डीआरएम आफिस में दबिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 मई। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (करप्शन विंग) रायपुर की टीम ने  दपूमरे के अंतर्गत रायपुर व बिलासपुर रेल मंडल कार्यालयों में दबिश दे दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। 25 वर्ष में पहली बार सीबीआई ने रायपुर रेल मंडल में छापेमारी की।

जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम शनिवार सुबह डीआरएम कार्यालय पहुंचकर जांच शुरू की। खेल कोटे से की गई नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी, दस्तावेजों में हेराफेरी व अयोग्य अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई।  इसमें संलिप्त रेल कर्मी बी. राजशेखर राव को दुर्ग के न्यू पुलिस लाइन स्थित उनके निवास से और रामलक्ष्मी को रायपुर स्थित डीआरएम आफिस से हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के दौरान दोनों के? ठिकानों पर कई घंटों तक तलाशी के दौरान लाखों रुपये कैश और अहम दस्तावेज बरामद होने की बात कही जा रही है। सीबीआई दोनों को आज कोर्ट में पेश कर सकती है।


अन्य पोस्ट