रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 मई। अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, पर छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ का शपथ ग्रहण हुआ। राम मणि यादव की अध्यक्षता तथा चीफ़ गेस्ट प्रोफेसर डॉक्टर के पी यादव कुलपति निजी यूनिवर्सिटी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीकांत यादव, विजय यादव के मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में हैप्पीनेस कोच श्रीमती शीलू शर्मा ने जीवन को आनंददायक बनाने संबंधी टिप्स दिया। इस अवसर पर शपथ ग्रहण अधिकारी राम मणि यादव ने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई । शिक्षाविद प्रो (डॉ) के पी यादव ने बालिकाओं की शिक्षा और युवतियों के कैरियर की पर फोकस किया ।
विजय यादव ने जोरा स्थित प्रस्तावित यादव वीर अहीर सदन के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। रविंद्र सिंह दत्ता, ग्यारह हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। भवन निर्माण के लिए संरक्षक श्याम लाल ने ? 51,000/- की सहयोग राशि दी। इसी कड़ी में श्रीमती मधु निरंजन यादव, रमी यादव, मिथिलेश्वर यादव भिलाई, निरंजन लाल यादव, मुकेश यादव, आयुष राजेश यादव, अवधेश यादव, श्रीमती अनीता बृजेश यादव, ने महासंघ की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर 01अप्रैल से अब तक बने 30 नए सदस्यों का तिलक लगा पटका पहना स्वागत किया गया। इस समारोह को सफल बनाने में श्रीमती भारती यादव, अरुणा यादव, श्रीमती बेबी भिलाई, जितेंद्र बहादुर यादव, सोमेंद्र यादव, राकेश यदु, रविंद्र सिंह आदि का योगदान उल्लेखनीय रहा। राजेश यादव ने मंच संचालन और आभार प्रदर्शन किया ।


