रायपुर

हाईकोर्ट के आदेश का तत्काल पालन हो, 10प्रतिशत सीमा बंधन हटाया जाए- झा
17-May-2026 10:06 PM
हाईकोर्ट के आदेश का तत्काल पालन हो, 10प्रतिशत सीमा बंधन हटाया जाए- झा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 मई। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के पूर्व प्रातांध्यक्ष विजय कुमार झा ने मुख्य सचिव  विकासशील से मांग की है कि  अनुकंपा के आदेश का तत्काल पालन किया जाए।

 न्यायालय ने कल ही नियुक्ति को लेकर उच्च न्यायालय  की अनुकंपा नियुक्ति पद रिक्त ना होने के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति से वंचित न करने के निर्देश दिए थे। उच्च न्यायालय के आदेश का तत्काल छत्तीसगढ़ राज्य में पालन किया जाना चाहिए। अन्यथा राज्य सरकार के खिलाफ अवमानना के प्रकरण भी दर्ज किए जाएंगे। श्री झा ने दावा किया है कि सभी विभागों में तृतीय श्रेणी के पद इसलिए रिक्त हैं क्योंकि सीधी भर्ती विगत दो वर्षों से नहीं हुई है, ऐसी स्थिति में रिक्त पद पर अनुकंपा नियुक्ति के आवेदकों को तत्काल नियुक्ति प्रदान की जानी चाहिए। श्री झा ने कहा है कि राज्य सरकार अनुकंपा नियुक्ति न देने के अनेक बहाने ढूंढते हैं।  उच्च न्यायालय के आदेश को यह कह कर टाला जाएगा कि यह बैंक कर्मचारी से संबंधित है। जबकि पूरे प्रदेश में शासकीय कार्यालय,अर्थ शासकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त संस्थाएं सभी में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश का ही प्रत्यक्ष परोक्ष रूप से पालन किया जाता है। इसलिए सामान्य प्रशासन विभाग उच्च न्यायालय के इस इशारे को समझ कर तत्काल संशोधित आदेश जारी कर तृतीय श्रेणी पड़ा से 10त्न सीमा बंधन को तत्काल समाप्त करें।

झा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की   पूर्ववर्ती श्री भूपेश बघेल सरकार के समय से प्रदेश में दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिजन अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं। तृतीय श्रेणी पदों पर 10त्न का सीमा बंधन लागू कर सभी विभागों में पद रिक्त होने के बाद भी पढ़े लिखे स्नातक, स्नातकोत्तर उत्तीर्ण आश्रित परिवार के सदस्य चतुर्थ श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए मजबूर है।कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि मोदी की गारंटी में तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति की सीमा बंधन हटाने का वादा किया गया था, जिस प्रकार चतुर्थ श्रेणी में सीमा बंधन नहीं है, वैसे ही तृतीय श्रेणी में भी सीमा बंधन तत्काल हटाया जाना चाहिए।


अन्य पोस्ट