रायपुर

डीडी नगर में 2 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन
17-May-2026 10:06 PM
डीडी नगर में  2 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 मई। विधायक राजेश मूणत और मेयर मीनल चौबे ने शनिवार शाम  वार्ड 40 और 39 के रहवासियों को  लगभग 2 करोड़ रूपये से भी अधिक ने नए विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन की सौगात दी है। उन्होंने  डंगनिया पानी टंकी के नीचे नए सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया । वहीं ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड में आरडी तिवारी स्कूल में 19 लाख में खेल मैदान का विकास, डंगनिया और ईदगाहभाठा पानी टंकी में पानी का वाल्व लगाने का कार्य और 60 लाख रूपये से अधिक की लागत से विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड, नाली, पुलिया मरम्मत के नए विकास कार्य शीघ्र करवाए जायेंगे। डी डी नगर वार्ड में विनायका विहार में 25 लाख 38 हजार रूपये में सीसी रोड निर्माण, गृह निर्माण द्वारा डीडी नगर में 25 लाख रूपये में सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष  सीसी रोड, नाली, पुलिया आदि विविध नए विकास कार्य लगभग 1 करोड़ रूपये से अधिक की लागत से शीघ्र मूर्त स्वरूप वार्ड में लेंगे।

 मूणत ने  नगर निवेश विभाग के अधिकारियों से डी डी मगर वार्ड में बनाये गए मल्टी स्टोरी काम्प्लेक्स के नक्शे की जाँच कर नियमानुसार कार्रवाई करने कहा।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि धरती माता को जल वापस लौटाने सभी नागरिक अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अवश्य लगवाएँ, ताकि भावी पीढ़ी को जलाभाव का सामना ना करना पड़े ।  मूणत और चौबे ने डी डी नगर वार्ड के बंजारी नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों में गृह प्रवेश करने वाली महिलाओं को तुलसी का पौधा देकर मंच पर सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना में नया मकान निर्माण करने हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र दिया. वहीं एनयूएलएम अंतर्गत महिला समूह को स्वीकृत 3 लाख रूपये राशि का ऋण प्रदत्त किया गया. पार्षद  आशु चंद्रवंशी, एमआईसी सदस्य श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय ने नए विकास कार्यों का वार्ड में लोकार्पण और भूमिपूजन करने पर सभी वार्डवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया.


अन्य पोस्ट