रायपुर

विदेश यात्रा पर रोक, वाहन पुलिंग अपनाएं, बैठकें वर्चुअल होंगी
17-May-2026 12:18 AM
विदेश यात्रा पर रोक, वाहन पुलिंग अपनाएं, बैठकें वर्चुअल होंगी

साढ़े चार माह के लिए खर्च में कटौती करने वित्त विभाग के निर्देश

फिलहाल वर्क फ्राम होम नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 मई। वित्त विभाग ने सभी विभागों को मितव्ययिता के निर्देश जारी किए हैं। यह निर्देश अगले साढ़े 4 माह   30 सितंबर तक प्रभावी होंगे।हालांकि इसमें वर्क फ्रॉम होम का कहीं कोई उल्लेख नहीं है। जारी आदेशानुसार सभी शासकीय सेवकों की विदेश यात्रा पर रोक लगा दी गई है। इसी तरह से सीएम, मंत्री, निगम मंडल आयोगों के पदाधिकारियों के कारकेड में  वाहनों की संख्या भी कम करने कहा गया है।

वित्त सचिव रोहित यादव ने सभी आला सचिवों,लोकभवन महाधिवक्ता, विधानसभा को भी यह निर्देश भेजा है। इसमें कहा है कि राज्य शासन द्वारा वित्तीय संसाधनों के कुशल प्रबंधन और सार्वजनिक व्यय में अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मितव्ययिता के उपायों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसके अनुसार इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहन राज्य के समस्त शासकीय वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए।वाहनों के उपयोग एवं ईंधन में मितव्ययिता शासकीय वाहनों के उपयोग में पेट्रोल / डीजल के व्यय को न्यूनतम स्तर पर रखा जाए। एक ही गंतव्य की ओर जाने वाले विभागों के अधिकारियों के लिए वाहन पुलिंग की व्यवस्था लागू की जाए। विदेश यात्रा पर प्रतिबंध अत्यंत अपरिहार्य परिस्थितियों को छोडक़र, राज्य शासन के व्यय पर शासकीय सेवकों के विदेश यात्राओं पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। अनिवार्य होने पर समन्वय में  मुख्यमंत्र का पूर्वानुमोदन आवश्यक होगा।वर्चुअल बैठकों एवं ऑनलाइन समीक्षा को प्रोत्साहन विभागों को निर्देशित किया जाता है कि भौतिक बैठक यथासंभव माह में एक बार ही आयोजित की जाए। भौतिक रूप से बैठकों के आयोजन के स्थान पर वर्चुअल / ऑनलाइन मोड में होने वाली बैठकों को प्रोत्साहित किया जाए। विभागों की नियमित समीक्षा बैठकें अनिवार्य रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएं।कार्यालय में ऊर्जा की बचत कार्यालयीन समय के पश्चात सभी विद्युत उपकरणों (लाइट, पंखे, ए.सी., कंप्यूटर) को अनिवार्य रूप से बंद किया जाए। शासकीय भवनों में ऊर्जा की बर्बादी को रोकने हेतु आवश्यक उपाय किये जाये।ई-ऑफिस एवं डिजिटल कार्यप्रणाली बैठकों में प्रिंटेड पेपर / बुकलेट्स के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक फाइलों (.श्चस्रद्घ/.श्चश्चह्ल आदि) का उपयोग किया जाए। कार्यालयीन पत्राचार और नस्तियों का संचालन अनिवार्य रूप से द्ग-ह्रद्घद्घद्बष्द्ग के माध्यम से किया जाए ताकि कागज और स्टेशनरी व्यय में कटौती हो सके।

आईगाट कर्मयोगी पोर्टल एवं प्रशिक्षण भौतिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के स्थान पर  आईगाट कर्मयोगी पोर्टल का अधिकतम उपयोग किया जाए। समस्त विभाग अपने विशिष्ट प्रशिक्षण कोर्सेस को इस पोर्टल पर अपडेट करें ताकि भौतिक प्रशिक्षण की आवश्यकता न्यूनतम हो सके। कर्मयोगी पोर्टल एवं प्रशिक्षण भौतिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के स्थान पर इस हेतु ढ्ढत्रह्रञ्ज कर्मयोगी पोर्टल का अधिकतम उपयोग किया जाए। समस्त विभाग अपने विशिष्ट प्रशिक्षण कोर्सेस को इस पोर्टल पर अपडेट करें ताकि भौतिक प्रशिक्षण की आवश्यकता न्यूनतम हो सके।


अन्य पोस्ट