रायपुर

पेट्रोल भराने पंप गए युवक से रास्ते में चाकू दिखा लूट राजातालाब में भी हुई घटना
17-May-2026 12:17 AM
पेट्रोल भराने पंप गए युवक से रास्ते में चाकू दिखा लूट राजातालाब में भी हुई घटना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 रायपुर, 16 मई। राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में लूट मामले बढ़े हैं। नकाबपोश बाइक सवार बदमाश सुनसान जगहों पर ठिकाना बनाकर वहां से आने जाने वाले लोगों को डरा-धमकाकर लूट की घटना को अंजाम दे रहे है। इसी तरह का एक मामला खरोरा में  देर रात सामने आई है। जहां गांव से बाइक में पेट्रोल भराने गए दो युवकों के साथ अज्ञात बादक सवार युवकों ने चाकू दिखा कर लूट को अंजाम दिया। मोबाइल पर्स को लूट कर ले गए।

दो युवकों से चाकू की नोक पर लूट की वारदात सामने आई है।  ग्राम पवनी निवासी प्रमोद ने खरोरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 मई  की रात वह अपने साथी शुभम धु्रवंशी के साथ अपनी बाइक सीजी 04 केवाय 7493 से सारागांव पेट्रोल भरवाने के लिए गए थे।

वहां से वापस लौटते समय रात करीब 9.30 बजे निलजा मोड़ बांस टाल के पास दोनों रुके थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उसे वहां खड़ा देखकर  चाकू दिखाकर दोनों को धमकाने लगे।उसमेें से एक ने हाथ-मुक्के से मारपीट कर जेब की तलाशी ली और मोबाइल व नकदी निकालने की धमकी दी।

आरोपियों ने प्रमोद के जेब से पर्स मोबाइल, और 1200 रुपए निकाल लिए। वहीं  शुभम  का मोबाइल लूट कर वहां से फरार हो गए।

एक अन्य घटना में राजातालाब में युवक पर ब्लेड से हमला कर मोबाइल लेकर बदमाश फरार हो गया।

गौरव महोबिया, निवासी महासमुंद जो वर्तमान में राजातालाब रायपुर में रहता है ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह करीब 10.45 बजे राजातालाब से पंडरी की ओर पैदल जा रहा था और मोबाइल पर बात कर रहा था।

इसी दौरान कंपू शोरूम के सामने गोविंद नगर राजातालाब पहुंचने पर पीछे से आए एक अज्ञात युवक ने उस पर ब्लेड से उस पर हमला कर दिया। आरोपी उसके हाथ में रखे मोबाइल लूटकर फरार हो गया।

गौरव ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपी के खिलाफ 309-4,309-6 और 3(5) का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 


अन्य पोस्ट