रायपुर

देवपुरी में युवती से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में जमकर विवाद, बेसबॉल बैट से हमला
17-May-2026 12:17 AM
देवपुरी में युवती से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में जमकर विवाद, बेसबॉल बैट से हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 मई। देवपुरी स्थित अंगेठी बार देर रात हंगामा हो गया। युवती से छोड़छाड़ के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि युवती अपने दोस्तों केे साथ बार में खाना खाने गए थे। इस दौरान सामने टेबल पर बैठे अनिमेश प्रताप सिंह और दिपेश प्रताप सिंह नशे की हालत में उसके दोस्तों को गंदी गालियां देने लगे। जिसका  प्रोफेसर कालोनी निवासी मानवी शर्मा ने विरोध किया। जिसके बाद लडक़ों ने गाली गलौज कर उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथ मुक्का मारपीट हुई।

मानवी शर्मा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 15 मई की रात करीब 12.30 बजे वह अपने दोस्तों आर्यम तिवारी, मनश्वी शर्मा, कुनाल चंद्राकर और हिमांशु मेश्राम के साथ खाना खाने अंगेठी बार गई थी। उसी दौरान वहां मौजूद अनिमेश प्रताप सिंह और दिपेश प्रताप सिंह नशे की हालत में उसके दोस्तों को गंदी गालियां देने लगे।

मानवी ने विरोध किया तो गुलनाज कुरैशी ने उसके साथ हाथ-मुक्के, थप्पड़ और बाल खींचकर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे कुनाल चंद्राकर, हिमांशु मेश्राम और आर्यम तिवारी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोपियों ने बेसबॉल बैट से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।

 युवक पर लोहे के कड़े से हमला

आमानाका में दोस्त के साथ मजाक करना भारी पड़ गया। आरोपी युवक ने उस पर कड़े से हमला कर दिया। समीर विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि वह चंदनडीह स्थित सामुदायिक भवन के पास रहता है।

14 मई की रात वह जयत खंभ मंदिर के पास घूम रहा था। इसी दौरान उसका परिचित गोविंद वहां पहुंचा। बातचीत के दौरान मजाक-मजाक में गोविंद ने उसका ब्रेसलेट निकाल लिया, जिसके जवाब में समीर ने बाइक की चाबी निकाल ली।

इसी बीच वहां रविशंकर सेन और सूरज साहू पहुंच गए। सूरज साहू ने पीछे से पकड़ लिया। जबकि रविशंकर सेन ने हाथ में पहने लोहे के कड़े से उसके सिर पर हमला कर दिया। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

होटल संचालक पर हमला

 भाठागांव बस स्टैंड में होटल संचालक के साथ मारपीट हो गई।  संजय नगर रायपुर निवासी ने बताया कि भाठागांव बस स्टैंड में आसमा नाम से होटल संचालित करता है। 15 मई की दोपहर वह होटल में था। उसी समय रमा जगत, चेतन साहू और दुर्गेश साहू नशे की हालत में वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर होटल में रखे लोहे के झारे से उसके माथे और बांये हाथ पर हमला कर दिया। विवाद होता देख आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया।


अन्य पोस्ट