रायपुर

चंपारण में भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन जामवाल ने किया
15-May-2026 8:20 PM
चंपारण में भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन जामवाल ने किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 मई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत रायपुर जिला ग्रामीण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आज चंपारण में प्रारंभ हुआ। वर्ग का उद्घाटन क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहब, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, वर्ग प्रभारी संदीप शर्मा, अभियान के प्रदेश संयोजक अवधेश जैन, जिला प्रभारी सुरेन्द्र पाटनी, विधायक इंद्र कुमार साहू, जिलाध्यक्ष श्याम नारंग, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पूर्व विधायक देवजी पटेल, संजय ढीढी आदि उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट