रायपुर

सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी, स्वच्छता अभियान के बीच शहर में बढ़ रहा कचरा
15-May-2026 7:28 PM
सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी, स्वच्छता अभियान के बीच शहर में बढ़ रहा कचरा

गलियों में फेंक रहे लोग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 मई। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले सफाई कर्मचारियों ने  हड़ताल शुरू कर दी है। शुक्रवार को भी घर मोहल्ले से कचरा संग्रहण नहीं हो पाया है। निगम इन दिनों के स्वच्छता अभियान चला

 रहा है।

 सफाई कर्मी बीती दीपावली से अपने वेतन भत्ते बढ़ाने की मांग करते हुए कंपनी और निगम को चेतावनी देते रहे हैं। अब  हड़ताल के चलते राजधानी के घरों से कचरा कलेक्शन की व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। सफाई मित्र वाहन  घरों से कचरा कलेक्ट करने नहीं पहुंचे।

300 से ज्यादा गाडिय़ों के पहिए थम गए हैं वहीं 900 कर्मचारियों ने वेतन, पीएफ, ड्यूटी टाइमिंग हड़ताल कर दी है। स्वच्छता अभियान को लेकर नगर निगम प्रबंधन वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पा रहा । इससे लोगों को भी परेशानी हो रही है। वे दो दिन से कचरा इधर उधर फेंक रहे हैं।


अन्य पोस्ट