रायपुर

पुलिस कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
15-May-2026 5:52 PM
पुलिस कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

सिंधी काउंसिल का आयोजन

रायपुर, 15 मई। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट, सिंधी काउंसिल एवं एमएमआई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 20 मई से 30 मई तक एमएमआई हॉस्पिटल, रायपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने किया।

सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि शिविर में लगभग 600 पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। शिविर के दौरान 12 प्रकार की जांचें निशुल्क की जाएंगी।

इस अवसर पर एमएमआई हॉस्पिटल से सतनाम सिंह और हरप्रीत सिंह उपस्थित थे। वहीं पुलिस विभाग की ओर से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अर्चना झा मौजूद रहीं। सिंधी काउंसिल की ओर से विक्की लोहाना, सुनील कुकरेजा, जीतू लोहाना, निलेश तारवानी और रितेश वाधवा भी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट