रायपुर

साव ने मिक्स नेटबॉल के खिलाडिय़ों को रजत पदक जीतने पर बधाई दी
15-May-2026 7:11 PM
साव ने मिक्स नेटबॉल के खिलाडिय़ों को रजत पदक जीतने पर बधाई दी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 मई। छत्तीसगढ़ ने 6वीं फेडरेशन कप मिक्स नेटबॉल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। विजय खिलाडिय़ों ने आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव से उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष एवं क्रीड़ा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष संजय शर्मा एवं संगठन के सचिव सुधीर वर्मा भी उपस्थित थे। उप मुख्यमंत्री अरुण साहू ने खिलाडिय़ों एवं संगठन के पदाधिकारी से मुलाकात की तथा परिचय प्राप्त किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए रजत पदक जीतने पर खिलाडिय़ों एवं खेल संघ के पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा खेलों के उत्थान के लिए हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।

फेडरेशन कप प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 10 मई तक हैदराबाद में किया गया था। छत्तीसगढ़ की टीम में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली खिडक़ी नेहा बजाज, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीति बंछोर, के साथ ऐश्वर्या पाठक, सोनिया पाठक, दीपांजली उत्तम, सरिता यादव, सुनील सिंह, अनीता अवस्थी, आकांक्षा दीवान, अंजली श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, अंश टंडन , राहुल रावत, महेंद्र यादव, सम्मिलित थे टीम के मैनेजर ओ पी कटारिया थे।


अन्य पोस्ट