रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 मई। विप्र कला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में जूनियर छात्रों ने समारोह नवा बिहान कार्यक्रम में सीनियर को विदाई दी। समारोह के मुख्य अतिथि विप्र शिक्षण समिति अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने अपने प्रेषित संदेश में विद्यार्थियों को शैक्षणिक दायित्व का सदैव स्मरण रखते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए मनुष्य निर्माण की अपनी दायित्व का निर्वहन समर्पण और ईमानदारी से निभाने की बात कही। प्राचार्य डॉ .मेघेश तिवारी ने कहा कि किसी विद्यार्थी का महाविद्यालय से विदाई नहीं हो रहा है ।आप सदैव विप्र परिवार से जुड़े रहेंगे और हम सब एक दूसरे का सहयोग करते हुए खुद को विकसित करते रहेंगे । विभागाध्यक्ष डॉ .दिव्या शर्मा ने छात्रों को अनुशासन एवं अपने कार्य के प्रति समर्पण की बात कहते हुए छात्रों का मार्ग दर्शन किया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य ने छात्रों को मेडल प्रदान किए। इनमें बेस्ट स्टूडेंट सागर सिंह गंजीर ,एकेडमिक अचीवर ओम श्री, मोस्ट हेल्पफुल पर्सनालिटी कमल और सौरभ साहू,प्लीजिंग पर्सनालिटी भूपेश और जतिन ,वेल डिसिप्लिन स्टूडेंट उपेंद्र साईं शामिल हैं। इसके बाद सीनियर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव और सुझाव जूनियर के साथ साझा किये। मनोरंजन गेम्स, डांस और सॉन्ग के साथ विदाई समारोह को यादगार और खुशनुमा बनाने में किसी ने कोई कसर नहीं छोड़ा। इस कार्यक्रम में मिस्टर फेयरवेल कामेश्वर कुमार और मिसफेयर वेल शिव नंदा पैकरा रहीं।


