रायपुर
अधिवक्ता संघ चुनाव
15-May-2026 6:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 मई। जिला अधिवक्ता संघ के 16 पदों के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव के लिए शुक्रवार को बड़ी गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। मतदान कोर्ट बिल्डिंग के पार्किंग स्थल पर बूथ बनाए गए हैं। इस चुनाव में 3243 वकील अपने नए नेतृत्व को चुनने मतदान कर रहे। सुबह 10 बजे से दोपहर तक पांच सौ से अधिक वकीलों ने वोट डाला दिया था। मतदान का समय 5 बजे शाम तक है। संघ के अध्यक्ष के लिए त्रिकोणीय मुकाबला है। मतगणना और नतीजों की घोषणा शनिवार को होगी ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


