रायपुर
राजभवन के पास झुकी हाईटेंशन लाइन, हादसे का खतरा
13-May-2026 6:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 मई। राजधानी के सिविल लाइन इलाके में राजभवन के पास हाईटेंशन बिजली लाइन खतरनाक स्तर तक नीचे झुक गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक लाइन जमीन से महज करीब 6 फीट ऊपर रह गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रहवासियों ने बताया कि इलाके से लगातार लोगों और वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में नीचे लटकी हाईटेंशन लाइन से करंट फैलने या दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से भी की, लेकिन अब तक कोई सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से तत्काल लाइन को दुरुस्त कराने और संभावित खतरे को टालने की मांग की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे