रायपुर

बीरगांव बम मामले में गिरफ्तार विनय ने कहा- स्वयं को चोट पहुंचाने बम बना रहा था
13-May-2026 6:27 PM
बीरगांव बम मामले में गिरफ्तार विनय ने कहा- स्वयं को चोट पहुंचाने बम बना रहा था

रायपुर, 13 मई। बीरगांव बम मामले के मुख्य आरोपी विनय देवांगन को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद यह मामला नए मोड़ पर आया है। विनय के जीजा महापौर नंदलाल देवांगन ने कहा था कि उसे उड़ाने की धमकी दिया था और अब पुलिस के अनुसार उसने स्वयं को चोट पहुंचाने बम बनाने की बात कही है। बता दें कि पिछले सप्ताह वार्ड 13 की मितानिन पुष्पा साहू के घर बम और बनाने की सामग्री रखने के बाद से वह फरार था। उसकी पत्नी ने बताया था कि वह पिछले कई दिनों से बाहर है वे लोग भी ढूंढ रहे हैं। विनय, बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन का साला, पार्षद एवज देवांगन का दामाद और भाजपा नेता ओमप्रकाश देवांगन का भी रिश्तेदार है।  महापौर ने कहा था कि उनके साथ हुए विवाद में विनय ने बम से उड़ाने की धमकी दी थी। समझा जा रहा है कि इसी धमकी को मूर्तरूप देने उसने मितानिन के घर सामग्री रख छोड़ा था। पुलिस ने, कम क्षमता का विस्फोटक सामग्री होने की एफएसएल की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज किया था। आज उससे हुई पूछताछ के हवाले से एडीसीपी आकाश मरकाम ने बताया कि वह  डिप्रेशन में चल रहा था। इस वजह से उसने खुद को चोट पहुंचने के लिए बम बनाया था। पुलिस ने उसे, प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया के समक्ष पेश न कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेजने की जानकारी दी।


अन्य पोस्ट