रायपुर

डाटा एंट्री ऑपरेटर को दो विभागों का प्रभार...!
12-May-2026 6:17 PM
डाटा एंट्री ऑपरेटर को दो विभागों का प्रभार...!

रायपुर, 12 मई। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय संवर्ग के 4 कर्मचारियों को न?ई पोस्टिंग दी है। इनमें से तीन हाल में पदोन्नत की गई सहायक अनुभाग अधिकारी श्रीमती अंजू पटेल, श्रीमती तामेश्वरी साहू को जीएडी और कौशल विकास में यथावत रखा गया है। वरिष्ठ सचिवालय सहायक दुर्गेश रात्रे को जीएडी पूल से चिकित्सा शिक्षा विभाग पदस्थ किया गया है।  वहीं एक डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) श्रीमती सुनीता ठाकुर को जीएडी  13 और लेखा शाखा दो विभागों का प्रभार दिया गया। ढाई दशक के छत्तीसगढ़ मंत्रालय में पहली बार ऐसी पोस्टिंग  देखने को मिली है।अब तक अवर सचिव से लेकर उच्च स्तर के आईएएस अफसरों तक ऐसी पोस्टिंग होती रही हैं


अन्य पोस्ट