रायपुर

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले जीजा को 10 साल कैद
12-May-2026 6:15 PM
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले जीजा को 10 साल कैद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 मई। नाबालिग साली से दुष्कर्म के मामले में तृतीय फास्ट ट्रेक विशेष न्यायालय आरोपी जीजा को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती 5 सितंबर 2024 को दोपहर करीब 1.30 बजे आरोपी, जो पीडि़ता का रिश्ते में जीजा है। उसे ग्राम गौरखेड़ा स्थित एक मकान में ले गया। वहां उसने 16 वर्ष 9 माह की नाबालिग बालिका के साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसने इस बात की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। जीजा के हरकत से परेशान होकर पीडि़ता ने थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(2) (एफ), 351 (3) के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। 

अभियोजन पक्ष के वकील गीता चौहान ने बताया अदालत ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराते हुए 10 साल कठोर कारावास से दंडित किया है। साथ ही प्रतिकार राशि 4 लाख रूपए देने के निर्देश दिए गए।

पांच निकायों के 6 वार्डों के चुनाव पर रोक

रायपुर, 12 मई। राज्य निर्वाचन आयोग ने पांच निकायों के 6 वार्डों के चुनाव पर रोक लगा दी है। ये चुनाव बाद में कराए जाएंगे। इनमें बीरगांव निगम के वार्ड 32 भिलाई का वार्ड 1, रिसाली निगम के वार्ड 2 और 39, सारंगढ़ पालिका का वार्ड  03 और भोपालपटनम का वार्ड 12 शामिल है।


अन्य पोस्ट