रायपुर

रिटायर होते ही पीपीओ जारी करने कमिश्नर से मिले पेंशनर
11-May-2026 9:32 PM
रिटायर होते ही पीपीओ जारी करने कमिश्नर से मिले पेंशनर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 मई। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधि मंडल आज नये कमिश्नर से भेट कर रायपुर संभाग आयुक्त के कार्यभार ग्रहण करने पर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। और संभाग के सभी जिलों में पेंशनरों को रिटायर होने पर तुरंत उसी माह पीपीओ जारी करने हेतु सभी कलेक्टर को निर्देशित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव के साथ कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा,प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी, संभागीय अध्यक्ष शैलेन्द्र सिन्हा, जिला अध्यक्ष आर जी बोहरे तथा दैनिक वेतन भोगी पेंशनर्स कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल पाठक शामिल थे।


अन्य पोस्ट