रायपुर

सुशासन तिहार के 10 दिन बाद भी विवि पेंशनर्स को नहीं मिली पेंशन- प्रदीप मिश्र
10-May-2026 10:59 PM
सुशासन तिहार के 10 दिन बाद भी विवि पेंशनर्स को नहीं मिली पेंशन- प्रदीप मिश्र

रायपुर, 10 मई। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीय पेंशनर्स कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष प्रदीप मिश्र और महासचिव शिरीष त्रिवेदी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश के विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स को अप्रैल माह की पेंशन अब तक प्राप्त नहीं हुई है। 10 मई तक भुगतान नहीं होने से वरिष्ठ नागरिकों में चिंता और तनाव बढ़ता जा रहा है।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्ग पेंशनर्स का ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं तथा वे लगातार मानसिक तनाव में हैं।

उन्होंने बताया कि 6 मई को संघ प्रतिनिधिमंडल ने नया रायपुर स्थित महानदी भवन पहुंचकर मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स के लिए वर्तमान पेंशन बजट बढ़ाकर लगभग ढाई करोड़ रुपये किए जाने की मांग की गई थी। संघ ने आरोप लगाया कि ज्ञापन सौंपे जाने के पांच दिन बाद भी पेंशन भुगतान नहीं होना पेंशनर्स के साथ अन्याय है। प्रांताध्यक्ष प्रदीप मिश्र ने उच्च शिक्षा मंत्री और वित्त मंत्री से मांग की है कि शासकीय कर्मचारियों एवं अन्य पेंशनरों की तरह विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स को भी प्रत्येक माह समय पर पेंशन उपलब्ध कराई जाए।


अन्य पोस्ट