रायपुर

सांसद अग्रवाल ने 200 हितग्राहियों को वितरित किए 20 लाख के अनुदान चैक
10-May-2026 10:51 PM
सांसद  अग्रवाल ने 200 हितग्राहियों को वितरित किए 20 लाख के अनुदान चैक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 मई। सांसद बृजमोहन अग्रवाल शनिवार को 200 हितग्राहियों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रामायण मंडली, भजन मंडली और जसगीत मंडलियों को संस्थागत अनुदान प्रदान किया। उन्होंने 20 लाख रुपए की अनुदान राशि के चेक हितग्राहियों को सौंपे।।

सांसद श्री अग्रवाल ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्यक्तिगत रूप से रुचि लेते हुए बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाई। उन्होंने कहा कि, यह अनुदान राशि सीधे तौर पर उन परिवारों को संबल देगी जो विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहे हैं धन की कमी के कारण गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित न हो, या कोई गरीब मरीज पैसे के अभाव में  इलाज से वंचित न रह जाए इसलिए यह अनुदान राशि के चेक वितरित किए गए हैं।


अन्य पोस्ट