रायपुर
दो वर्ष पूर्व सीबीआई ने गिरफ्तार भी किया था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 मई। सीपीएमजी अजय सिंह चौहान ने, भ्रष्टाचार के मामले में दो वर्ष पूर्व सीबीआई की गिरफ्त में आईं डाक निरीक्षक विनिता मानिकपुरी का इंटर सर्किल तबादला किया गया है। यह तबादला डाक महानिदेशालय के 23 अप्रैल को जारी मेमो के पालन में किया गया है। छत्तीसगढ़ परिमंडल में पहली बार इंटर सर्किल ट्रांसफर किया गया है।
बताया गया है कि ऐसे 15 अन्य और अधिकारी कर्मचारियों की भी सूची बनाई गई है इन्हें भी बाहर भेजा जाएगा। इनमें दंतेवाड़ा में इस वर्ष के शुरुआत में पकड़े गए तीन कर्मचारी, मांढर डाकघर में हुए गबन और आउट आफ पोस्ट आफिस किए सेटलमेंट के कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं।
यहां बता दें कि बलौदाबाजार जिले में सीबीआई ने नवंबर 24 में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इनमें मेल ओवरसियर राजेश पटेल और उप-मंडल निरीक्षक विनीता मानिकपुरी शामिल थीं। दोनों ने अधिकारी एक अन्य कर्मचारी से ?37,000 की रिश्वत लिया था। आरोपियों ने डाक निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं को छिपाने के लिए कुल 60,000 की मांग की थी। 23 नवंबर 24 को सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्तार जेल भेजा था । देवासुंदरा डाकघर के एक शाखा डाक अधीक्षक ने 19 नवंबर 24 को सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में डाक विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई के सख्त रुख को दर्शाती है। वैसे पूरी जांच होने के पहले इनकी बहाली पर भी विभाग में उच्च स्तर पर संरक्षण को लेकर भी चर्चाएं आम रहीं हैं।