रायपुर
आधी रात तेज आवाज में गाने बजा रहे साउंड सिस्टम के संचालकों पर कार्रवाई
10-May-2026 10:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 मई। देर रात तक तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाने वाले संचालक के विरूध्द तेलीबांधा पुलिस ने कार्यवाही की है।
कल रात आधी पौन बजे शिव मंदिर के पास जोरा में पवन एस आर एस साउंड सिस्टम के संचालक तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर साउंड सिस्टम 03 एम्पलीफायर एवं 02 साउंड बाक्स को जप्त कर संचालक युवराज यादव 20 के विरुद्ध धारा 4,5,15 कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 का इस्तगाशा तैयार किया।
इससे पहले पंजाब केसरी भवन जोरा में तीन मई की रात शारदा साउंड सिस्टम के संचालक पंकज पंजवानी 36 अनमोल बाजार रोड महावीर नगर न्यू राजेन्द्र नगर तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाया जा रहा था। पुलिस ने साउंड सिस्टम 02 डायनाटेंक कंपनी के साउंड बाक्स को जप्त किया था।।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे