रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 मई। राजधानी में जनगणना कर्मी से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। अशोका पाम सोसायटी निवासी शिक्षिका आरती तिवारी 36 शनिवार शाम 5 बजे जनगणना कार्य के लिए बीएसयूपी कालोनी सिमरन सिटी गई थीं।
जहां कालिया 30 नाम के युवक ने जनगणना को फालतू बता गाली गलौज, धमकी देकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाया। आरती ने रात 9 बजे टिकरापारा थाने में धारा 296,351-2,221 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर गोबरा नवापारा में शादी समारोह के दौरान देवा कुर्रे व साथियों ने डिगेश्वर वैष्णव 24 के साथ गाली गलौज मारपीट की गई।
अभनपुर बस स्टैंड के पास तुला राम साहू ने कुंदन साहू 28 पर काम न करने की बात पर गाली गलौज मारपीट की। इधर मंदिर हसौद के ग्राम कोटनी में जमीन विवाद पर कमलेश, करण ढीवर ने वेदप्रकाश डीलर के साथ मारपीट की। पुलिस सभी मामले दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
मॉल की पार्किंग में शिक्षक परिवार के साथ मारपीट
माल की पार्किंग में गाडिय़ां निकालने को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज हाथापाई का मामला दर्ज किया है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 296,115-2,351-2,3-5 का मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार कल रात 9 बजे माल का पार्किंग में डीडी नगर के रॉकी बॉक्सर, सोमा देवांगन गरिमा और सकरी खरोरा निवासी धनिशा धीवर अपनी अपनी कार बोलेरो में सवार थे। बेसमेंट पार्किंग में आगे पीछे होते समय वाहनों की हल्की ठोकर को लेकर इनके बीच वाद विवाद गाली गलौज, हाथापाई और जान से मारने की धमकी तक हो गई। पहले तो रॉकी छाती तानकर धमकाता रहा फिर हॉकी स्टीक लेकर मारने दौड़ा। दोनों पक्षों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिक्षक धनिशा धीवर परिवार का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान उन्हें गांव वाले गरीब लोग कहकर अपमानित किया गया।