रायपुर

एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर एफआईआर
09-May-2026 8:53 PM
एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर एफआईआर

रायपुर, 9 मई। पुलिस ने एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज किया है। दो दिन पहले एन?एसयू?आई ने सीएम हाउस घेराव प्रदर्शन किया था। इस दौरान मोतीबाग के पास बेरिकेड तोड़ कर आगे बढ़ रहे कार्यकर्ताओं के लाठी डंडे और पथराव कर पुलिस पर हमला किया था। इसमें 10 पुलिस जवानों को चोटें आई थीं। इनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने एन?एसयूआई के 700-1000 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट