रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 मई। माधवराव सप्रे उत्कृष्ट हिन्दी, अंग्रेजी माध्यम शासकीय विद्यालय विकास समिति ने अपने 2 वर्ष के कार्यकाल में स्कूल की सूरत बदल दी है। अध्यक्ष श्री हरख मालू के नेतृत्व में सत्र 2024-25 एवं 2025-26 में शाला को 17 प्रकार की आधारभूत एवं शैक्षणिक सामग्रियां उपलब्ध कराई गईं। इनमें डिजिटल शिक्षा- स्मार्ट कम्प्यूटर कक्ष हेतु 15 कम्प्यूटर सेट व 30 कुर्सियां , कार्यक्रम सुविधा- साउंड सिस्टम - 1 एम्प्लीफायर, 2 साउंड बॉक्स, 2 माइक, बुनियादी सुविधा- 2 वाटर कूलर, इलेक्ट्रिक बेल, वॉश बेसिन 6 सिंक सहित वाशिंग एरिया में फ्लोरिंग।
सत्र 2025-26 - सुविधाएं बढ़ाई गई। कार्यालय एवं कक्षा- 6 अलमारी, 4 टेबल, 100 फाइबर चेयर, 6 व्हाइट बोर्ड, तकनीकी सहयोग- बड़ी एच.पी. लेजर जेट फोटो कॉपी मशीन, 2 बड़े कूलर, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य- सेनेटरी मशीन, इन्सिनरेटर मशीन, इंडक्शन मशीन, अन्य सामग्री- स्टील गंज 24 कप, 2 ट्रे, थर्मस
अध्यक्ष हरख मालू ने कहा जब हमने 2 साल पहले शाला विकास समिति का कार्यभार संभाला था, तब संकल्प लिया था कि पं. माधवराव सप्रे के नाम पर संचालित इस विद्यालय को संसाधनों में अव्वल बनाएंगे। आज साउंड सिस्टम से बच्चों के कार्यक्रम गूंजते हैं, स्मार्ट कक्षा में डिजिटल पढ़ाई होती है।
वाटर कूलर से शीतल जल मिलता है और सेनेटरी मशीन से बालिकाओं को सुविधा मिली है।यह सब जन सहयोग का परिणाम है।
आगे भी शाला की हर जरूरत को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।
प्राचार्य डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव ने कहा कि समिति के सहयोग से शाला में शैक्षणिक माहौल पूरी तरह बदल गया है। बच्चों की उपस्थिति और परिणाम दोनों बेहतर हुए हैं। शाला विकास समिति में संतोष सोनी महादेव नायक एवं प्रमित नियोगी सदस्य के रूप में पूर्ण सहयोग कर रहे हैं