रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 मई। टाटा एआईजी जनरल इन्शुरन्स कंपनी ने रायपुर, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर और दुर्ग जैसे प्रमुख औ?द्योगिक केंद्रों में एमएसएमई क्षेत्र के लिए जोखिम सुरक्षा को मजबूत करने की अपनी प्रतिब?द्धता को दोहराया है।
छत्तीसगढ़ में एमएसएमई क्षेत्र का तेज़ी से विस्तार हुआ है; यहाँ कोल्ड स्टोरेज इकाइयों, राइस मिल और शैक्षणिक संस्थानों जैसे विविध क्षेत्रों में करीब 13.5 लाख उद्यम मौजूद हैं। इसी आर्थिक प्रगति का परिणाम है कि राज्य में अब जीएसटी करदाताओं की संख्या 1.5 लाख के आंकड़े को छू रही है।
टाटा एआईजी ने छत्तीसगढ़ में 8,500 से अधिक एसएमई पॉलिसियां जारी की हैं, जिसमें पिछले वर्ष 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने वित वर्ष 26 में भारत के एमएसएमई क्षेत्र में 11,400 करोड़ के प्रीमियम का पड़ाव पार कर लिया है, जिसमें छत्तीसगढ़ एक प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में उभरा है। टाटा एआईजी ने वित वर्ष 26 में छत्तीसगढ़ में एक डेडिकेटेड जोन स्थापित कर अपनी उपस्थिति मजबूत की है, जिसे विशेष एसएमई अंडरराइटर्स और है। इस निवेश का उद्देश्य क्षेत्र के व्यवसायों के लिए त्वरित जोखिम मूल्यांकन, कस्टमाइज्ड कवरेज समाधान और कुशल क्लेम सेवाएं सुनिश्चित करना है। छत्तीसगढ़ में बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, जलवायु परिवर्तन और इलाज के बढ़ते खर्चों की वजह से आग लगने और कर्मचारियों की सेहत से जुड़े जोखिम बढ़ गए हैं। इन खतरों को देखते हुए अब ज़्यादा से ज्यादा लोग और कंपनियां इंश्योरेंस का सहारा ले रही हैं।
कंपनी के हेड - एमएसएमई प्रोडक्ट्स, प्रणय शाह ने कहा- वित्त वर्ष 26 में, हमने प्रमुख क्षेत्रों में भारी वृद्धि देखी है, जिसमें फायर इंश्योरेंस और कन्स्ट्रक्शन इंश्योरेंस में 30त्न से अधिक और ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस में 20त्न से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। स्थानीय स्तर पर अपनी उपस्थिति को मज़बूत करके और विशेषज्ञ क्षमताओं में निवेश करके, हमारा लक्ष्य एमएसएमई को सशक्त बनाना, आजीविका की रक्षा करना और व्यवसाय की निरंतरता सुनिश्चित करना है। छत्तीसगढ़ में बढ़ते एमएसएमई क्षेत्र के साथ कदम मिलाते हुए, टाटा एआईजी व्यवसायों को उनकी उभरती आवश्यकताओं के अनुसार सटीक बीमा सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। अपनी स्थानीय समझ, आधुनिक तकनीक और ग्राहक केंद्रित सेवाओं के दम पर, कंपनी इन उद्यमों को मज़बूत बनाने और उनके विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद कर रही है।