रायपुर
बेचने से मिली रकम डेढ़ लाख, गली हुई चेन बाइक जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 मई। पिछले सप्ताह शंकर नगर के पास झपटमारी कर सोने की चेन लूटने और उसे खरीदने वाले दोनों गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
हेमलता वैध ने29 अप्रैल को खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस दिन प्रात: लगभग 06:40 बजे चावला टावर, शंकर नगर के पास अज्ञात युवक उनके गले से सोने की चेन झपटकर मोटर सायकल से फरार हो गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन श्री मयंक गुर्जर एवं पुलिस उपायुक्त क्राइम एंड साइबर श्री स्मृतिक राजनाला एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम, सहायक पुलिस उपायुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा खम्हारडीह थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस डॉ. मानसी साकोरे के नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं क्राइम टीम के साथ पड़ताल कर रही थी। इस दौरान घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, वाहन नंबर प्लेट तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया गया। पुलिस का दावा है कि 5 दिन तक 150 से ज़्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसी दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य आधार पर आरोपी विवेक उर्फ छोटू वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ में उसने झपटमारी स्वीकार किया। और लूटी गई सोने की चेन को प्रशांत उर्फ संतु केशरवानी को बेचना बताया। उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ में उसने चेन को गलाना स्वीकार किया गया। इनसे प्रकरण में लूटा गया लगभग 16 ग्राम सोना, नगदी रकम 1,50,000/- रुपए तथा छीन कर भागने में इस्तेमाल बाइक बरामद कर जप्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण निम्नानुसार है- विवेक उर्फ छोटू वर्मा, पिता रमेश वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर, प्रशांत उर्फ संतु केशरवानी, पिता नरेन्द्र केशरवानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।


