रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 मई। भाजपा ने संगठन में समरसता और आत्मीयता बढ़ाने की दिशा में नई पहल शुरू की है। अब पार्टी की मासिक बैठकों में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों से टिफिन लेकर आएंगे।
बैठक समाप्त होने के बाद सभी कार्यकर्ता एक साथ बैठकर आपस में टिफिन साझा करेंगे और सामूहिक रूप से भोजन करेंगे। पार्टी का मानना है कि इस पहल से कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीय संबंध मजबूत होंगे और समरसता का भाव और अधिक बढ़ेगा। शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि यह पहल संगठनात्मक एकजुटता के साथ भारतीय संस्कृति के सामूहिकता और भाईचारे के मूल्यों को भी आगे बढ़ाने का
प्रयास है।
उन्होंने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में बताया कि हर महीने की एक से सात तारीख को मंडल की बैठक होती है। इसके बाद 8 से 15 तारीख तक जिले और फिर 15 से 23 तक शक्ति केन्द्रों की बैठक होगी। इसके बाद बूथ केन्द्रों और ‘मन की बात’ कार्यक्रम भी टिफिन के साथ होगी।