रायपुर

आर. वेंकटेश्वरलु एनएचएआई के नए क्षेत्रीय अधिकारी
07-May-2026 6:14 PM
आर. वेंकटेश्वरलु  एनएचएआई के नए क्षेत्रीय अधिकारी

रायपुर, 7 मई। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) में  आर. वेंकटेश्वरलु ने नए क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में आज पदभार ग्रहण किया।  इससे पूर्व वे ओडिशा के कोरापुट में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में पदस्थ थे। वहीं निवर्तमान क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार लाल अपने स्थानांतरण के बाद आज कार्यमुक्त हुए। वे अब क्षेत्रीय कार्यालय, भुवनेश्वर (ओडिशा) में क्षेत्रीय अधिकारी होंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद  आर. वेंकटेश्वरलु ने कहा कि छत्तीसगढ़ में संचालित परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य तथा समयबद्ध लक्ष्यों की प्राप्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।


अन्य पोस्ट