रायपुर

आज शाम अंधड़ बारिश, एमआईडी ने आधार्दजन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
07-May-2026 6:08 PM
आज शाम अंधड़ बारिश,  एमआईडी ने आधार्दजन जिलों  के लिए जारी किया अलर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 मई। मौसम  विभाग ने प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से जारी चेतावनी में स्थानीय नागरिकों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश, मेघगर्जन और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

विभाग ने लोगों को नदी-नालों, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके। विशेष रूप से बस्तर संभाग के जिलों में मौसम का असर अधिक रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बस्तर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, नारायणपुर, गरियाबंद, धमतरी और कोंडागांव सहित कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। इन क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया

गया है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश में  7 मई  को गरज-चमक, बिजली कडक़ने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं विदर्भ के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो

सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। कई जिलों में अचानक तेज हवाएं चलने, बादल गरजने और बारिश होने की संभावना बनी हुई है।


अन्य पोस्ट