रायपुर
व्यस्त मार्गों पर रैली जुलूस पर 2 महीने का प्रतिबंध
06-May-2026 6:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 मई। शहर के अति व्यस्त मार्गों पर सुगम यातायात, कानून व्यवस्था एवं जनसुविधा को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने बीएनएस की धारा 163 के तहत प्रात: 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक किसी प्रकार की रैली, शोभायात्रा, जुलूस एवं अन्य प्रकार के प्रदर्शन के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध 4 मई से प्रभावी हुआ जो आगामि 2 माह तक लागू रहेगा। प्रतिबंधित प्रवेश मार्गों में जी.ई.रोड में शारदा चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए शास्त्री चौक तक, मालवीय रोड में जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक तक, सदर बाजार रोड में कोतवाली से सत्तीबाजार चौक तक तथा एम.जी.रोड में गुरूनानक चौक से शारदा चौक तक मार्ग शामिल हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे