रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 मई। आरंग के ग्राम टेकारी ( कुंडा ) स्थित उच्चतर एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र - छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल किया है।
बारहवीं में जहां 74 परीक्षार्थियों में से 56 ने वहीं दसवीं में 46 में से 29 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है । दोनों परीक्षा में एक भी परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण नहीं हुआ है । बारहवीं बोर्ड में जहां कु. गायत्री साहू 93 .2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वहीं दसवीं बोर्ड में प्राची साहू 93 .50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान पर रही ।
बारहवीं के 73 विद्यार्थी में 26 बालक व 47 बालिकाये थी । इनमें से 56 ने प्रथम व 14 ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की । 3 को पूरक मिला । 91 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले में एकमात्र प्राची साहू रही ।81 से 90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त करने वालों में 09 व 70 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों में 17 विद्यार्थी रहे । शेष 29 ने 60 से 70 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किया । कुल सफलता का प्रतिशत बालिकाओं में 97 . 87 व बालकों में 92 . 30 रहा । इसी तरह दसवीं में 46 14 बालक व 32 बालिकाएं बैठीं थीं । इनमें से 29 ने प्रथम श्रेणी में , 14 ने द्वितीय श्रेणी में व 01 ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की । 02 को पूरक मिला । इनमें से 91 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली एकमात्र प्राची साहू रही । 81 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों की संख्या 06 व 70 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों की संख्या 08 रही । शेष 14 ने 60 से 70 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किया । सभी बालकों ने जहां परीक्षा उत्तीर्ण कर शत - प्रतिशत परिणाम दिया वहीं छात्राओं का प्रतिशत 93 . 75 रहा ।


