रायपुर

महिला के मोबाइल पर अश्लील कॉल-फोटो भेजा, अज्ञात के खिलाफ एफआईआर
05-May-2026 6:38 PM
महिला के मोबाइल पर अश्लील कॉल-फोटो भेजा, अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 मई। टिकरापारा इलाके में एक महिला को अश्लील कॉल और व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर परेशान करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

 हर्ष विला देवपुरी रायपुर निवासी श्वेता शर्मा जो छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड में कार्यरत हैं, ने बताया कि 30 अप्रैल की सुबह करीब 8.54 बजे एक अज्ञात नंबर से उसे कॉल आया  था। कॉल करने वाले युवक ने उसके साथ अश्लील बातें कीं और विरोध करने पर उसने गाली-गलौज भी की।

इसके बाद 4 मई को आरोपी ने दोबारा कॉल किया। जिसके बाद उसने व्हाट्सएप पर कुछ अश£ील फोटो शेयर किया। पिछले दो तीन दिनों से यह प्रक्रिया दोहराई जा रही थी। जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई हैं। जिसकी शिकायत उसने थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा लिया है।  मोबाइल नंबर के माध्यम से आरोपी की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट