रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 मई। राजधानी में सोमवार को अलग-अलग थाना इलाकों में मारपीट और विवाद के तीन मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं में पारिवारिक संपत्ति विवाद, सडक़ पर टक्कर के बाद झगड़ा और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ।
पहला मामला डीडीनगर इलाके का है, जहां अश्वनी नगर स्थित सोनकर बाड़ी में रहने वाली अर्चना इंदौरिया के साथ उनके ही सगे भाइयों ने मारपीट जाने की धमकी दी। अर्चना ने बताया कि उनके पति की चश्मा दुकान के सामने लगा फ्लैक्स हटाने को लेकर विवाद हुआ। उनके भाई अखिलेश सोनकर और नितेश सोनकर ने पैतृक संपत्ति की बात को लेकर भी विवाद किया। गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की गई।
उधर मौदहापारा में सडक़ पर हल्की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया। इस बीच कि मारपीट मारपीट की घटना भी सामने आई। सागर यादव ने पुलिस को बताया कि वह 3 मई की रात एक्टिवा से रजबंधा मैदान से बैजनाथपारा जा रहा था। जहां शहीद स्मारक भवन के पास वहां खेड़े बाइक से हल्की टक्कर हो गई। इस बात को लेकर बाइक सवार मोहम्मद अफाक और अजहान खान ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्कों से हमला कर दिया। उनमें से एक ने चाबी और धारदार वस्तु से वार किया।
कोतवाली में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला किया गया। अरविंद नगर निवासी प्यारे ने बताया कि उसका करीब एक साल पहले रजत साधू से विवाद हुआ था। इसी के चलते 4 मई की सुबह पेंशनबाड़ा सुलभ परिसर के पास रजत साधू और उसके साथी मोहित सोनवानी ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसे सडक़ पर पटक दिया और लात-घूंसों से पीटा। इस हमले में सागर को सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्रॉपर्टी विवाद दुकान में तोडफ़ोड़
रायपुर, 5 मई। र प्रॉपर्टी विवाद की वजह से भाजयुमो के जिला प्रभारी की दुकान में तोडफ़ोड़ की गई।गुरुवार को दिनदहाड़े दुकान के बाहर गाली गलौज और तोडफ़ोड़ की गई। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने जांच कर रही है। इस घटना का वीडियो भी वायरल है।गोविन्द सहाय अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार 30 अप्रैल को शाम 04.30 बजे लाखे नगर ढाल अश्वनी नगर में आकर शिव अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल ऊर्फ अटल, कान्हा अग्रवाल गालियां देने लगे जो सुनने में बहूत बुरा लगा उपरोक्त लोगो को शांति से बात करने अश्लील गाली गलौच नही करने लोगो को आज नही छोडेंगे जमीन के मामले में बहूत उचक रहे हो कहकर जान से मारने की धमकी देने लगे रखे। सामान को लात से मारकर तोडफोड किया है । पुलिस ने धारा 296,351-2,326,3-5 दर्ज किया है।


