रायपुर

राजधानी में राहत, शाम तक कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश
05-May-2026 6:33 PM
राजधानी में राहत, शाम तक कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश

रायपुर, 5 मई। पिछले दो दिनों से राजधानी सहित प्रदेश में मौसम में बदलाव का दौर रहा। तीखी धूप के बाद लोगों को राहत मिलते दिख रही है। राजधानी में सुबह से ही आसमान पर हल्के बादल छाएं रहे। इस बीच मंगलवार को रायपुर में दोपहर का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने उम्मीद है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40- 50 किमी की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 34.5 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

मंलवार को सबसे ज्यादा तापमान 44.0डिग्री राजनांदगांव और न्यूनतम तापमान 21.0डिग्री पेण्ड्रारोड में दर्ज किया गया है।

पूर्वी मध्य प्रदेश क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रियता 1.5 किमी तक है। आंतरिक ओडिशा क्षेत्र में भी एक चक्रवाती परिसंचरण 0.9 किमी ऊंचाई पर है। इस कारण कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात तेज हवाएं 50-60 किमी/घंटा से चलने की संभावना है।


अन्य पोस्ट