रायपुर

बिरगांव के चार मृतकों व दो घायलों को मुआवजा चिकित्सा सुविधा मिले-आप
05-May-2026 6:29 PM
बिरगांव के चार मृतकों व दो घायलों को मुआवजा चिकित्सा सुविधा मिले-आप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 मई। कवर्धा के गंडई  में मृत  बीरगांव के चार युवकों की मौत पर आप पार्टी ने परिजनों को मुआवजा और घायलों के बेहतर उपचार की मांग की है। आम आदमी पार्टी के कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से कहा कि लगातार पुल पुलिया के रेलिंग के टूटने से अनेक दुर्घटनाएं हो रही है। लोक निर्माण मंत्री तत्काल प्रदेश के पुल पुलिया में लगे रेलिंग की जांच करा कर उसके गुणवत्ता उसकी मजबूती की जांच करें एवं कमजोर पाए जाने पर तत्काल इसकी मरम्मत करते हुए प्रति फुल पुलिया में पर्याप्त बिजली की व्यवस्था करें ताकि लोगों को दुर्घटना से बचाया जा सके। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश कोषाध्यक्ष मुन्ना बिसेन, अनुषा  जोसेफ प्रदेश सचिव,परमानंद जागड़े, कलावती मारको,नंदन कुमार सिंह, सागर क्षीरसागर नवनीत नंदे, इमरान खान,संतोष कुशवाहा अजीम खान मिहिर कुर्मी आदि नेताओं ने तत्काल कार दुर्घटना में दिवंगत लोगों के परिजनों को 25-25 लाख एवं गंभीर रूप से घायलों को उच्च स्तरीय चिकित्सा लाभ प्रदान करने एवं पुल पुलिया की सुरक्षा सुधार कार्य करने की मांग की है।


अन्य पोस्ट