रायपुर
सफाई कर्मी कलेक्टोरेट पहुंचे, वेतन वृद्धि की मांग
04-May-2026 5:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 मई। राजधानी की सफाई व्यवस्था के लिए अनुबंधित एजेंसी रामकी दिल्ली के कर्मचारियों ने सोमवार कलेक्टोरेट घेराव करने पहुंचे। उन्होंने वेतन नहीं बढऩे पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ये कर्मचारी बीती दीपावली के समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं। वे पहले दो बार अपने अपने वाहनों को डिपो में खड़े कर चुके हैं। दिसंबर में प्रदर्शन कर तीन माह का अल्टीमेटम दिया था, आश्वासन मिला था पर अब भी वही स्थिति है।राजधानी में इस समय स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है ऐसे में इनके आंदोलन लंबा खिंचने पर निगम प्रशासन को दिक्कत हो सकती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


