रायपुर
पंजाबी कॉलोनी में तेज रफ्तार कार का कहर
03-May-2026 6:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 मई। राजधानी में रफ्तार का कहर नहीं थम रहा। शनिवार देर रात कटोरा तालाब इलाके के पंजाबी कॉलोनी में तेज रफ्तार कार ने चालक ने कहर बरपाया। कालोनी में घरों के बाहर खड़ी 2-3 दुपहिया वाहनों को ठोकते हुए कार चालक फरार हुआ। इसके बाद से इलाके के रहवासी दहशत में है। यह घटना दिन में होने पर हताहत होने की पूरी संभावना होती। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज से सिविल लाइन पुलिस कार को चिन्हित कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


