रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 मई। विप्र सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा रविवार को श्री महामाया देवी मंदिर के सत्संग भवन में प्रदेश स्तरीय सामूहिक उपनयन संस्कार में 71 ब्राह्मण बटुकों को शास्त्रोचित विधि-विधान के साथ जनेऊ धारण करवाया गया। संगठन के मुख्य सलाहकार और कार्यक्रम संयोजक डां भावेश शुक्ला पराशर एवं मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने आयोजन के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलाचरण के साथ हुई, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्तिमय हो गया।
आचार्यों के मार्गदर्शन में उपनयन संस्कार की सभी विधियों के साथ यज्ञोपवीत धारण कराया गया।
इसके साथ ही उन्हें गायत्री मंत्र की दीक्षा दी गई और संध्या- वंदन, अनुशासन एवं ब्रह्मचर्य के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया. अंत में सभी बटुकों को पीले रंग का कुर्ता पायजामा सहित दूल्हे की वेशभूषा में सजाकर गाजे-बाजे एवं आतिशबाजी के साथ सत्संग भवन से यादव भवन होते हुए जैतुसाव मठ, बावली वाले हनुमान जी से पुन: श्री महामाया मंदिर तक बारात के रूप में नगर भ्रमण कराया गया। संगठन के प्रदेश सचिव पं.सजल तिवारी एवं पं.श्रीकांत तिवारी ने बताया कि वर्तमान समय में ऐसे आयोजनों की विशेष आवश्यकता है, जिससे नई पीढ़ी अपनी संस्कृति और मूल्यों से जुड़ी रहे.
इस वृहद आयोजन को आचार्य सुनील कृष्ण शर्मा के मार्गदर्शन में समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष पं.रामानुज तिवारी एवं प्रदेश मिडिया प्रभारी पं.उमाकांत तिवारी ने बताया कि सामूहिक रूप से होने उपनयन संस्कार का यह पांचवां वर्ष है. इस आयोजन में श्री महामाया देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास के पं. व्यासनारायण तिवारी, पं.दुर्गा प्रसाद पाठक, पं.चंद्रशेखर दुबे, पं.उपेन्द्र शुक्ला, पं.महेन्द्र पांडेय, पं.शिबू बिहारी शुक्ला, पं.नितिन तिवारी सहित पं.शैलेन्द्र शर्मा, पं.वैभव शर्मा, कालिंदी उपाध्याय, पं.चक्रेश तिवारी, पं.विवेक दुबे, दिलीप अग्रवाल, क्रांति कुमार अग्रवाल, अमन लोहमार, चेतन धीवर, कन्हैयालाल साहू आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।


