रायपुर

सुशासन तिहार कांग्रेस करेगी जोरदार विरोध- बंजारे
02-May-2026 9:34 PM
सुशासन तिहार कांग्रेस करेगी जोरदार विरोध- बंजारे

रायपुर, 2 मई। ग्रामीण जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने  कड़े शब्दों में बयान जारी करते हुए कहा कि  सुशासन तिहार दरअसल जनता को गुमराह करने का एक सुनियोजित राजनीतिक प्रपंच है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष आयोजित सुशासन तिहार के बाद में आज भी रायपुर ग्रामीण सहित पूरे प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। गांवों में सडक़ें जर्जर हैं, नालियां अधूरी पड़ी हैं, पेयजल संकट गहराता जा रहा है, बिजली व्यवस्था चरमरा गई है और विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह सरकार केवल प्रचार-प्रसार और इवेंट मैनेजमेंट तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर विकास शून्य है। जनता की समस्याओं के समाधान की बजाय भाजपा सरकार फोटो खिंचवाने और वाहवाही लूटने में व्यस्त है।

 बंजारे ने  जिले के समस्त ब्लॉक-मंडल अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों, वार्ड-ग्राम  एवं बूथ अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे पिछले वर्ष दिए गए सभी आवेदनों एवं शिकायतों का संपूर्ण ब्यौरा एकत्रित करें। साथ ही, उन समस्याओं से प्रभावित आम जनता को साथ लेकर इन  शिविरों में पहुंचकर जोरदार विरोध दर्ज कराएं।

 


अन्य पोस्ट