रायपुर

श्रमिक दिवस पर निगम सफाई श्रमिकों का सम्मान
01-May-2026 6:44 PM
श्रमिक दिवस पर निगम सफाई श्रमिकों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 01 मई। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर रायपुर नगर निगम की एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह ने जोन 10 के सफाई श्रमिकों को सम्मानित किया। उन्होंने राजधानी को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ये श्रमवीर शहर की असली ताकत हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।

डॉ. सिंह ने इस मौके पर सफाई कर्मियों के साथ सुबह का नाश्ता भी किया और उन्हें श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में इनका योगदान अतुलनीय है और समाज को इनके कार्य का सम्मान करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान सदर बाजार मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी एवं जोन 10 के स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा भी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट