रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 01 मई। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, जिला रायपुर की मासिक बैठक प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव की उपस्थिति में हुई।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी में रायपुर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रदेश संयोजक (विभागीय प्रकोष्ठ) मालिकराम वर्मा, एन. के. चौबे एवं आर. के. टंडन का सम्मान किया गया। साथ ही अप्रैल में जन्मे आजीवन सदस्यों—के. सी. अग्रवाल, नरसिंग राम एवं अनिल पाठक का जन्मदिन गुलाब के पौधे भेंट कर एवं पुष्पहार पहनाकर मनाया गया।
इसी क्रम में आजीवन सदस्य राम खिलावन शर्मा, दीनानाथ तिवारी एवं अशोक पाल, को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आर. जी. बोहरे ने की तथा संचालन जिला सचिव ओ. डी. शर्मा ने किया।
बैठक में केंद्र सरकार द्वारा देय तिथि 1 जनवरी 2026 से 2त्न महंगाई राहत (डीआर) राज्य के पेंशनरों को प्रदान करने की मांग जोरदार तरीके से उठाई गई। इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश से प्राप्त 2000 करोड़ रुपये में से 88 माह के बकाया का भुगतान अंतरिम राहत के रूप में पेंशनरों को किए जाने तथा सेवानिवृत्ति के दिन ही पीपीओ जारी करने हेतु प्रदेशव्यापी अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बिहार राज्य में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के गठन के लिए बैठक में पेंशनरों के हितों की रक्षा हेतु एकजुट होकर संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया गया। पटना से लौटने के बाद राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव और संगठन मंत्री टी पी सिंह का अभिनंदन किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मुक्तेश्वर नाथ पाठक, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे. पी. मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष लोचन पांडेय, अरविंद गेड़ा, संभागीय अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, सोमेश्वर प्रसाद तिवारी, के. जी. विंसेंट, योगेश्वर प्रसाद शर्मा एवं वीरेन्द्र कुमार शुक्ला सहित अन्य ने पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए।


